Home | आलेख | सेल्समैनशिप पर यह चमत्कारी किताब है
Newsletter
Email:

सेल्समैनशिप पर यह चमत्कारी किताब है

Font size: Decrease font Enlarge font
image

क्या आपने बिक्री के ऊपर फ़्रैंक बेटगर की यह किताब पढी है? हालाकिं मैं आजकल किसी भी प्रकार की सेल्स या मार्केटीग नही देखता फ़िर भी इन विषयों पर किताबें जब तब पढ लेता हूं.

फ़्रेंक बेटगर की यह किताब मैं पिछले पांच सालों से पढ रहा हूं, बार बार लगातार पढ रहा हूं. यदि आप सेल्स या मर्केटिंग से सम्बन्ध रखते हैं तो इस किताब को जरूर पढें.

इस किताब के निम्न छह भाग हैं.
1. इन विचारों ने मुझे असफ़ल लोगों के समूह से बाहर निकाला.

2. सेलिंग में सफ़लता का फ़ार्मूला.

3. दूसरों का विश्वास जीतने के छह तरीके

4. क्या करें जिससे लोग आपके साथ बिजनेस करना चाहें.

5. सेल के कदम

6. हारने से डरें.

फ़्रेंक बेटगर शुरुआत में एक एकदम असफ़ल सेल्समैन थे. वे शुरूआती असफ़लताओं से नहीं डरे और लगातार सीखते रहे. बाद में वे अमेरिका के एक प्रसिद्ध एवं सबसे अधिक आमदनी वाले सेल्समैन बन गये. बाद में बेटगर ने डेल कारनेगी के अनुरोध पर अपने गुर आम लोगों के साथ शेयर किये.

लेकिन क्या यह किताब केबल बिक्री से ही संबन्धित है? नहीं इस किताब के बिक्री के तरीके केवल सेल्स ही नहीं आपकी रोजमर्रा जिन्दगी में भी काम आयेंगे.

श्री सुधीर दीक्षित एवं रजनी दीक्षित अनुवादित इस किताब का हिन्दी में प्रकाशन मंजुल पब्लिशिंग हाउस प्रा.लि. भोपाल ने किया है.

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Tags
No tags for this article
Rate this article
3.40