Home | ओटोमोबाइल | क्या आप माटिज़ चलाते हैं?
Newsletter
Email:

क्या आप माटिज़ चलाते हैं?

Font size: Decrease font Enlarge font
image

क्या आप माटिज़ चलाते हैं? माटिज़ कार को इन्डिया में बन्द हुये लगभग 5 साल होने को आये लेकिन आज भी आपको सडक पर ढेर सारी माटिज़ चलती मिल जायेंगी.

आजकल माटिज़ के पुर्जे मुश्किल से एवं काफ़ी मंहगे मिलते हैं. इसकी मरम्मत करने वाले भी ज्यादा नहीं है फ़िर भी माटिज़ चलाने वाले इसे चलाना पसंद करते हैं क्योकि माटिज़ को चलाना एक आरामदायक अनुभव है. मुझे एसे लोग भी मिले हैं जो जिनकी माटिज़ दो लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चल चुकी है और अब भी चल रही है. माटिज़ काफ़ी सुरक्षित कार है एक बार मेरी माटिज़ का एक बस के साथ भयंकर एक्सीडेन्ट हुआ पर में एकदम सुरक्षित बच गया. (एक इन्श्यूरेन्श कम्पनी के अनुसार माटिज़ से कैजुअल्टी न के बराबर हुई हैं)

जब भी कभी आप रास्ते में जायें तो देखैं कि रास्ते में कौन सी गाडी खराब होकर खडी है? उन खराब गाडियों में माटिज़ शायद नहीं होगी. (रास्ते में खराब गाडियों में पचास प्रतिशत से ज्यादा टाटा इन्डिका होती है.)

यदि आप के पास भी माटिज़ है तो आप http://groups.yahoo.com/group/indiamatizowners/ के सदस्य बन जायें. यहां लोग अपनी अपनी माटिज़ की प्राब्लम के बारे में बातचीत करते हैं. ये एक दूसरे की सहायता करने वाले अच्छे लोग हैं.

और…
गिनीज बुक आफ़ रेकार्ड्स के अनुसार माटि़ज़ सबसे कम तेल खपत वाली कार है (32.01 किमी प्रति लीटर).
माटिज़ ने १२ अवार्ड्स जीते हैं जिनमें 9 विश्वस्तरीय अवार्ड्स हैं. (यह संख्या किसी भी कार के लिये सबसे ज्यादा है.)

तो जब भी माटिज़ शेवरोलेट के नये अवतार में आये तो इसके बारे में सोचियेगा जरूर. तब तक नीचे दिखायी माटिज़ों के देखे.

Comments (1 posted):

रवि on 03 May, 2007 05:30:37
avatar
मैं तो गरीबों की कार चलाता हूँ - मारूति 800. परंतु अब जब आपने मातिज की इतनी तारीफ़ कर दी है तो फिर इसे लेना होगा ऎसा लगता है.

यैसे अभी शेयरले का नया मॉडल निकला है जिसका यिज्ञापन चल रहा है तो यो क्या मातिज ही है?

यह टिप्पणी कैफ़े हिन्दी कुंजीपट से कर रहा हूँ - इनस्क्रिप्ट के जरिए - एकाध बग है जो आपको बताता हूँ. इसे टॉगल करने की सुयिधा होनी चाहिए - शॉर्ट कट के जरिए भी और माउस क्लिक के जरिए भी ताकि अंग्रेज़ी लिखने के लिए आसानी रहे. बाकी अभी तो बढ़िया लग रहा है.
अच्छे खूबसूरत सॉफ़्टयेयर हेतु बधाई. आपको बग पता चल गया होगा लगता है. :)

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Tags
No tags for this article
Rate this article
1.00