शेवरले स्पार्क लांच हो गई.
जो लोग माटिज़ को पसंद करते हैं उनके लिये अच्छी खबर. आज जनरल मोटर्स ने शेवरले स्पार्क को भारत में पेश कर दिया.
इस कार में 1000 सीसी का इंजन लगा है. और इसको चार माडलों में पेश किया गया है, ई, सामान्य, एलएस, एलटी. इस कार के विभिन्न माडलों की कीमत तीन लाख से लेकर चार लाख के बीच है. मारुती की स्टिलो से यह कार बारह हजार रुपये कम है. हालांकि सान्त्रो के बेस माडल से इसका बेस माडल 39,000 रुपये अधिक है पर खूबियों के हिसाब से यह सस्ता ही है. लीजिये इस कार की बड़ी फोटो देखिये.

जनरल मोटर्स का इस कार में विश्वास इसकी गारंटी शर्तों से प्रगट हो जाता है. इस कार पर पूरे एक लाख किलोमीटर तक चलने या तीन साल की (जो पहले खत्म हो) की वारंटी दी गयी है.
मारुती, सुन रही हो ना?
Rate this article



del.icio.us
Digg
Comments (2 posted):
Yours Santosh
Post your comment