हमेशा अपना मीटर डाउन रखें
अगर आपकी गाड़ी चलती रहे, तो आपके बहुत सारे तनाव कम हो जाते हैं। लेकिन अगर वह बीच में रुक जाए, तो तकलीफें आ जाती हैं। जब आप एक काम कर रहे होते हैं, और वह छूट जाता है, तो लोग आपको पहली सलाह देते हैं कि कोई भी काम मिल जाए, उसे पकड़ लो। क्योंकि गाड़ी चलती रहनी चाहिए। पैसे मिलते रहना चाहिए, भले चार पैसे कम ही क्यों न मिलें।
हमेशा होता यह है कि नौकरी छूटने के बाद लोग इंतजार करते हैं, कि कोई अच्छा काम मिले, तो करेंगे और संघर्ष भी करते रहते हैं। होना यह चाहिए कि जो काम सामने आए, उसे कर लेना चाहिए। छोटा या बड़ा, यह परवाह नहीं करनी चाहिए। इससे कई फायदे होते हैं। आप खाली नहीं है। कुछ कर रहे हैं। इसका संतोष रहता है। आपके दिमाग को काम मिलता रहता है। आप बाजार में बने रहते हैं। लोगों के सम्पर्क में रहने का एक अच्छा जरिया बना रहता है। आपकी आमद चलती रहती है। आपके पास एक दफ्तर होता है। आप वहां जा सकते हैं। सरवाइव कर सकते हैं। आदि बहुत सी बातें।आपको यह बिल्कुल नहीं पता कि जो काम आप आज कर रहे हैं, हो सकता है कि कल को वही काम बहुत बड़ा हो जाए और आपको उसका फायदा मिल जाए। कोई भी काम क्लिक होने में ज्यादा वक्त नहीं लगाता।
ये सारी बातें सिर्फ नौकरी छूटने पर ही नहीं, नौकरी के साथ-साथ भी हो सकती हैं। बहुत से लोग पार्ट टाइम के कामों के लिये इसलिये मना कर देते हैं कि वह काम उन्हें अपने से छोटा लगता है। ऐसे कामों को भी कभी मना नहीं करना चाहिए। अगर आपके पास समय है, तो उसका उपयोग करने में कोई बुराई नहीं है। हो सकता है कि कुछ दिनों बाद वही पार्ट टाइम का काम ही आपका फुल टाइम का काम बन जाए।



del.icio.us
Digg
Comments (0 posted):
Post your comment