छूलो आसमां: जीतते वही हैं, जो हार नहीं मानते
अगर आपके द्वारा बनाई पहली योजना सफलतापूर्वक काम न करे तो उसके स्थान पर एक नई योजना ले आएं. वह भी काम न करे तो एक और योजना ले आए. और इसी तरह करते रहें जब तक कि आपको एक ऐसी योजना न मिल जाए जो काम करे. इसी बिन्दु पर अधिकांश लोग असफल होते हैं, क्योंकिं उनमें असफल योजनाओं की जगह नई योजनाएं बनाने की लगन नहीं होती. दुनिया का सबसे बुद्धिमान आदमी भी धन कमाने या किसी और काम में तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि उसकी योजनाएं व्यवहारिक और अमल में लाने योग्य न हों. इस तथ्य को ध्यान में रखें और जब आपकी योजनाएं असफल हों तो यह भी याद रखें कि अल्पकालिक पराजय ही स्थाई सफलता होती है.
अल्पकालिक पराजय का एक ही अर्थ होना चाहिए और वह यह कि आपकी योजना में किसी खास किस्म के ज्ञान की कमी थी. लाखों-करोड़ों लोग गरीबी और दुख भरा जीवन बिताते हैं क्योंकि उनके पास कोई दमदार योजना नहीं होती, जिसके द्वारा वे धन कमा सकें. आपकी योजनाएं जितनी दमदार होंगी आपकी उपलब्धि उतनी ही जानदार होगी. हम ऐसे लोगों को देखते हैं जिन्होंने बहुत सारा धन कमाया है, परंतु हम अक्सर उनकी विजय को ही देख पाते हैं और उनकी पराजयों को नजरअंदाज कर देते हैं.
अगर आपकी हार होती है तो यह संकेत माने की आपकी योजनाएं दमदार नहीं है. आप फिर से अपनी योजनाएं बनाएं और अपने प्रिय लक्ष्य की ओर बढें. अगर आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही प्रयास करना छोड़ देते हैं तो आप भगोड़े हैं. भगोड़े लोग कभी नहीं जीतते और विजयी लोग कभी नहीं भागते. कुछ लोग मूर्खतावश यह विश्वास करते हैं कि केवल पैसे से ही पैसा कमाया जा सकता है. यह सच नहीं है.
प्रबल इच्छा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा पैसा बनाया जाता है. धन अपने आपमें कुछ नहीं है. यह सिर्फ एक निर्जीव पदार्थ है. यह न चल सकता है, न सोच सकता है, न बोल सकता है, परंतु यह सुन सकता है और जब कोई आदमी इसकी प्रबल इच्छा करता है तो यह उसके आमंत्रण पर दौड़ा चला आता है.
साभार: http://chhooloaasmaan.blogspot.com/2007/04/blog-post_12.html


del.icio.us
Digg
Comments (1 posted):
aapka bhaagya aapki yojnaon par hi nirbhar karta hai...aur har ek asafalata aapki yojnayein banane mein..ya unhe behtar banane mein sahaayak hoti hai!Aapka ye lekh ek achchi salaah deta hai ki ...haar kar baithne k bajaye...haar se kuch seekhein aur uska prayog apne agle prayaas mein karein!
Post your comment