Home | पूजी-निवेश | हताशा से उबरो पार्थ
Newsletter
Email:

हताशा से उबरो पार्थ

Font size: Decrease font Enlarge font
image

दुनिया भर के शेयर बाजारों में चल रही तगड़ी गिरावट से काफी निवेशक हताश हो चुके हैं। कल एक ही दिन में हैज फंडों की बिकवाली से निवेशकों के एक लाख 70 हजार करोड़ रूपए साफ हो गए। मैंने कई निवेशकों के उतरे हुए चेहरे, दुखी चेहरे और आंसूओं से भीगी पलकें देखी है। इस विषम स्थिति में हम फिर से कहना चाहेंगे कि धैर्य रखें और यदि आप डिलीवरी आधारित कारोबार करने वाले निवेशक हैं तो निराश न हो क्‍योंकि शेयर बाजार अगले छह महीने में बेहतर स्थिति में होगा। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के न तो फंडामेंटल खराब हुए हैं और न ही उनमें कोई बड़ा बदलाव हुआ है। यह सही है कि अमरीका, जापान में जो हालात बिगड़े हैं उनका असर दुनिया भर में पड़ा है क्‍योंकि डॉलर के प्रभाव से कोई बच नहीं सकता।

निवेशकों को हमारी सलाह है कि जहां भी हल्‍के सुधार के साथ उन्‍हें जिन कंपनियों के शेयरों में मुनाफा मिल रहा हो, उसे वसूल लें। जिन कंपनियों के निवेश में बड़ा घाटा हो रहा हो, उनमें प्राइस एवरेज करने के लिए नई खरीद अभी नहीं करे, बल्कि दो सप्‍ताह प्रतीक्षा करें। प्राइस एवरेज के लिए की जाने वाली नई खरीद में शेयरों की लेवाली बेहद छोटी छोटी मात्रा में करें क्‍योंकि आपकी एक बड़ी खरीद बाजार पर सकारात्‍मक असर नहीं डाल सकती। ध्‍यान रखें कि आप दुनिया के बड़े ऑपरेटर नहीं हैं। आप एक छोटे से निवेशक हैं या बड़े बड़े ऑपरेटरों की छोड़ी गई मलाई की मामूली सी परत खाने के साझीदार हैं।

बीएसई सेंसेक्‍स में इस बात को ध्‍यान रखें कि यदि यह 13700 का स्‍तर तोड़ता है और इससे नीचे आता है तो नई खरीद बिल्‍कुल न करें क्‍योंकि इसके बाद शेयर बाजार का बड़ा बंटाढार तय है। लेकिन विजेता वही होगा जो धैर्य को नहीं छोड़ेगा। कहावत है धैर्य के माध्‍यम से बड़ी बड़ी मुसीबतों से पार पाया जा सकता है। शेयर बाजार के बटाढांर पर लंबी अवधि के लिए अपने पोर्टफोलियो को रखें। 24 साल के अनुभव के बाद हम आप से कह सकते हैं कि अच्‍छे दिन लौटते हैं और बुरे तरह से टूट चुकी कंपनी, लेकिन बेहतर प्रबंधन और कार्य कर रही कंपनी के शेयर दिन लौटने पर आसमान पर होते हैं। महासागर में भयंकर तूफानी लहरें उठती हैं तो छोटी मोटी नौकाएं डूब जाती हैं। ऐसे में केवल कोलम्‍बस और वास्‍कोडिगामा जैसे नाविक ही सफल हो पाते हैं और आप ऐसे ही नाविक हैं तभी तो अमरीका एवं भारत जैसे महादेशों की खोज कर पाएंगे।

साभार: http://wahmoney.blogspot.com

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Tags
No tags for this article
Rate this article
4.29