Home | तकनीक | गूगल अपनी स्क्रीन ग्रे कर दे तो कितनी बिजली बचेगी?
Newsletter
Email:

गूगल अपनी स्क्रीन ग्रे कर दे तो कितनी बिजली बचेगी?

Font size: Decrease font Enlarge font
image

गूगल सर्च इन्जन की बैकग्राउन्ड स्क्रीन सफ़ेद है लेकिन अगर यह अपनी स्क्रीन ग्रे कर दे तो क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि इससे कितनी बिजली बचेगी?

सीआरटी मानीटर्स की सफ़ेद स्क्रीन पर 74 वाट बिजली खर्च होती है जबकि काली स्क्रीन पर 59 वाट और ग्रे स्क्रीन पर 63 वाट विजली खर्च होती है. यानी कि काली स्क्रीन पर पन्द्रह वाट और ग्रे स्क्रीन पर 11 वाट बिजली बचती है.

गूगल पर लगभग एक अरब सर्च प्रति दिन आती हैं. यदि यह माना जाय कि एक सर्च को केवल दस सेकन्ड्स ही देखा जाय तो गूगल 550,000 घन्टे रोजाना देखाजाता है. दुनियां के कुल मानीटर्स में से लगभग 25 प्रतिशत मानीटर सीआरटी मानीटर्स हैं.

अब इस 550,000 घन्टे की बिजली की 11 से 15 वाट की बिजली की बचत कितनी होती है?

रु.30 लाख प्रति दिन से भी ज्यादा. ये सारा का सारा पैसा हिन्दुस्तान, चीन जैसे दैशों में बचेगा जहां 80 प्रतिशत से भी ज्यादा मानीटर्स सीआरटी मानीटर्स हैं.

और यह बचत गूगल के सिर्फ़ कुछ लाइन के कोड बदलने पर ही हो जायेगा. बस तब आपको गूगल कुछ एसा दिखेगा.
greygoogle.gif

तो अगर आप प्रोग्रामर हैं तो आगे से एसा कोड लिखिये कि कम्प्यूटर की स्क्रीन ग्रे रंग की हो, न कि सफ़ेद. कुछ तो भला होगा दुनियां का. तब तक मैं भी हिन्दीगियर की स्क्रीन ग्रे करने की कोशिश करता हूं

ये निष्कर्ष मार्क आन्टकुश, बोस्टन मासाचुएट्स के है.

हां तो गूगल बाबा, कब भला कर रहे हो दूसरी दुनियां के देशों का?

Comments (1 posted):

अफ़लातून on 08 April, 2007 10:22:56
avatar
कैफ़े हिन्दी की पृष्टभूमि यदि स्फेद की जगह सलेटी हुई,क्या तब भी बिजली बचेगी ?

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Tags
No tags for this article
Rate this article
2.75