Home | तकनीक | गूगल स्ट्रीटव्य़ू
Newsletter
Email:

गूगल स्ट्रीटव्य़ू

Font size: Decrease font Enlarge font

क्या आप गूगल अर्थ गूगल मैप का उपयोग कर चुके हैं? पहले तो ये बताईये कि आपमें से किसने गूगल अर्थ पर अपने घर पर मार्क नहीं लगाया है? अभी पिछले सप्ताह मैं पंजाबी बाग भोपाल को गूगल अर्थ पर देख रहा था तो पता लगा कि अड़ोस पड़ोस के सारे घर गूगल अर्थ पर मार्क्ड है़. आपने भी आपने घर पर मार्क जरूर लगा दिया होगा.

ये तो अब पुरानी बात हुई. गूगलबाबा आपके लिये गूगल स्ट्रीटव्य़ू ले कर आ गये हैं. यानी आपके शहर के रोड कैसे दिखते हैं, सिर्फ नक्शे नहीं बल्कि असली फोटो! ये आपको गूगलबाबा दिखाने जारहे हैं.

स्ट्रीटव्यू गूगलमैप का ही एक हिस्सा है और इसके जरिये आप शहरों के त्रिआयामी 360 अंश तक के चित्र देख सकते हैं. अभी फिलहाल अमेरिका के पांच प्रमुख शहर इसमें उपलब्ध है़. गूगलबाबा बहुत जल्दी ही और भी शहर इसमें शामिल करने जा रहे हैं. नीचे मियामी के NW 20 स्ट्रीट का एक फोटो देखिये
miami-google-streetview.gif

मियामी के नाम से आप इसके बीच को देखने की कोशिश मत कीजिये. गूगल स्ट्रीटव्य़ू केवल सड़कों के चित्र दिखायेगा, बीच वगैरह के नहीं. (देखिये आपके श्रम की बचत हुई ना?)

जो जगह गूगल स्ट्रीटव्य़ू उपलब्ध हैं वहा स्ट्रीटव्य़ू पर क्लिक करते समय आपको कैमरे दिखने लगते हैं. जब आप उस जगह को ज़ूम करते हैं तो आपको आदमी के शक्ल की एक इमेज दिखती है. इस इमेज को आप किसी भी सड़क पर ड्रेग कर लीजिये और उस सड़क का स्ट्रीटव्य़ू देख लीजिये.

ये सारे चित्र पहले से स्टोर किये हुये होंगे, उसी समय के तात्कालिक चित्र नहीं. होसकता है कि जब तक आप उन चित्रों के देखकर वास्तविकता में जाये तब तक पूरा का पूरा नक्शा ही बदल चुका हो.!

तो फिर कौन कौन ये कहने जारहे हैं कि गूगल का ये हमारी प्राइवेसी पर हमला है?

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Tags
No tags for this article
Rate this article
2.50