Home | तकनीक | हाई रेजोल्यूशन डीव्हीडी प्लेयर
Newsletter
Email:

हाई रेजोल्यूशन डीव्हीडी प्लेयर

Font size: Decrease font Enlarge font
image

अभी दो दिन पहले मैं डीव्हीडी प्लेयर खरीदने गया. ( आजकल डीव्हीडी प्लेयर इतने सस्ते हो गये हैं कि आप इनकी मरम्मत के बजाय नया ही खरीदना पसंद करेंगें.) इन्हें खरीदते समय मुझे डीव्हीडी रिकार्डर के दर्शन हुये. सोनी का 160GB स्टोरेज कैपेसिटी का डीव्हीडी रिकार्डर रु.22,000 हजार में रहा था.

तभी मुझे हाई रिसोल्यूशन डीव्ीडी प्लेयर का ध्यान आया. पता चला कि ब्ल्यू रे डिस्क एवं HD DVD वाले हाई रिजोल्यूशन डीव्हीडी प्ल्लेयर अभी मार्केट में नहीं बिक पा रहे हैं.

मुझे लगता है कि आने वाले दो सालों में हाई रिजोल्यूश डीव्हीडी प्लेयर अपनी जड जमा चुका होगा. पिछले साल दो तरह के हाई रेजोल्यूशन डीव्हीडी प्लेयर बिके. HD DVD एवं ब्ल्यू रे डिस्क. इनमें समसंग का BD-P1000 ब्ल्यू रे प्लेयर एवं तोशीबा का HD-A1 HD DVD विदेशी बाज़ारों में खूब चला. इन दोंनों की कीमत हिन्दुस्तान में 35 - 40 हजार की थी, इस कारण यहां इसने केवल बडे घरों का ही मुंह देखा होगा. आने वाले दो वर्षों मे एसे हाई रेजोल्यूशन प्लेयर आयेंगे जो दो नों तकनीक से युक्त होंगे. (HP जो पहले ब्ल्यू रे डिस्क समर्थन करता था. अब HD DVD वाले डीव्हीडी प्लेयर भी लाने की तैयारी में है. और भी निर्माता गण दोंनो तकनीक वाले डीव्हीडी प्लेयर लायेंगें क्योंकि दोनों तकनीक में डिस्क का साइज एक सा ही होता है.

एसा भी सुनने में आया है कि ब्ल्यू रे डिस्क का समर्थक समसंग भी एसे डीव्हीडी प्लेयर बनाने पर विचार कर रहा है. एल.जी ने भी पिछले महीने हायब्रिड डीव्हीडी प्ल्लेयर मार्केट में उतार दिया है. जिनमें दोनों तरह की हाई रेजोल्यूशन डिस्क चल सके. अब एक के दाम में दो मिलेंगें तो खरीदने वाले की तो बल्ले वल्ले हो ही जायेगी.

तो अगली बार यदि आप लेमिंगटन रोड, मनीष मार्केट (मुम्बई) या गफ़्फ़ार मार्केट (दिल्ली) से गुजरें तो खिडकी के अन्दर झांक कर जरूर देखें. तब तक ये हाई रिजोल्यूशन डीव्हीडी हाई रिजोल्यूशन डीव्हीडी प्ल्लेयर ज्यादा संख्या में बनकर इतने सस्ते बिक रहे होंगे कि आपका मन इन्हें खरीद कर घर ले आने का करेगा.

Comments (0 posted):

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image:

  • email Email to a friend
  • print Print version
  • Plain text Plain text
Tags
No tags for this article
Rate this article
2.00