सैमसंग की MH-80 हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव
अच्छी खबर - आखिरकार सैमसंग ने अपनी "MH-80" हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव को बाजार में उतार ही दिया.
सैमसंग हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव तकनीक में सबसे आगे है और इस लांचिग के साथ हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव लांच करने वाली यह पहली कम्पनी बन गयी है.
"MH-80" हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव 2.5" के साइज की है एवं इसमें सामान्य हार्ड डिस्क के अलावा फ्लैश मेमोरी भी होती है इसमें माइक्रोसाफ्ट का रेडीड्राइव साफ्टवेयर भी है जिससे आपका लैपटाप और भी अधिक जल्दी बूट होगा.
आपके कम्प्यूटर की हार्डडिस्क के प्लैटर 95% से भी अधिक समय प्रयोग में नहीं लाये जाते पर परम्परागत हार्डडिस्क ड्राइव में यह प्रयोग होते ही रहते हैं, इनमें ऊर्जा खपत होती रहती है, इनका क्षय होता रहता है, लेकिन इस हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव के आजाने के बाद आपके साफ्टवेयर इसके फ्लैश मेमोरी के कैस से चलेंगे. मतलब 90% ऊर्जा खपत की कमी, आपकी हार्ड डिस्क के फेल होने की संभावना बहुत कम, आपके साफ्टवेयर के चलने की गाति अधिक. और क्या चाहिये आपको? फ्लैश मेमोरी में कोई घूमने वाला पुर्जा भी नहीं है तो यह गरम भी नहीं होगी. सीधे साधे शब्दों में यह हायब्रिड हार्डडिस्क सामान्य हार्डडिस्क के मुकाबले पांच गुना ज्यादा भरोसेमंद है.
फिलहाल तो यह केवल लैपटाप के लिये ही मिल रही है. जैसे जैसे लैपटाप का उपयोग बढ़ता जा रहा है, लगता ही नहीं कि यह डैस्कटाप के लिये बाज़ार में आयेगी. एलजी ने तो अपना LG R400 नोटबुक इस हायब्रिड हार्डडिस्क ड्राइव के साथ निकाल भी दिया है.
जब तक आप इस ड्राइव को खरीद नहीं लेते, यहां से इस फ्लैश एनीमेशन का आनंद उठाईये.



del.icio.us
Digg
Comments (0 posted):
Post your comment